
नए मंत्री- 5 ट्रिलियन $ इकनॉमी का लक्ष्य अभी भी संभव, BJP सांसद ने कहा- “उनका मतलब जादू से है”
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर मोदी सरकार के कामों की आलोचना करते रहते हैं।
- स्वामी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर 5 ट्रिलियन इकनॉमी पर तंजा कसते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
- स्वामी ने भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर के एक इंटरव्यू पर कमेंट करते हुए लिखा- वह आज रुपए का पुनर्मूल्यांकन करके ऐसा कर सकते हैं।
- स्वामी ने कहा- 70 रुपए प्रति डॉलर से 35 कर सकते हैं, इससे जीडीपी मौजूदा 2.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। इसको जादू कहते हैं।
- दरअसल राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 5 ट्रिलियन इकनॉमी का लक्ष्य अभी भी संभव।




























































