
इस्तीफे के बाद भी हर्षवर्धन सच नहीं बोल सकते, वरना ED का छापा पड़ जाएगा- PM का नाम ले बोले रवीश
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को जगह दी गई है तो कई दिग्गज मंत्रियों का पत्ता कट गया है।
- इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का नाम भी शामिल हैं, उनके इस्तीफे पर पत्रकार रवीश कुमार ने भी टिप्पणी की है।
- रवीश कुमार ने लिखा- मैंने मई में ही लिखा था कि डॉ. हर्षवर्धन को इस्तीफा दे देना चाहिए, कोरोना को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई थी।
- रवीश ने आगे लिखा कि काश, इस्तीफा देने के बाद डॉ. हर्षवर्धन उस दौर के सच को बाहर ला दें, खुद को सच बोलने में झोंक दें।
- उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे, ED के लोग छापे मारने लगेंगे।




























































