बिना कंडीशन के हो बातचीत, वरना हमें लाठी-डंडे-गोली से भगा दें-  सरकार के प्रस्ताव पर बोले टिकैत 

  • कोरोना संकट के बीच भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 7 माह से जारी है, आंदोलन एक बार फिर चर्चा में है। 
  • बीते दिन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, लेकिन बातचीत को तैयार है। 
  • अब किसान नेता राकेश टिकैत ने इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा- जो भी बात होगी वो बिना किसी कंडीशन के होगी। 
  • टिकैत ने कहा- हमने कोई शर्त नहीं लगाई है, अगर कानून वापसी पर चर्चा होती है तो हम बातचीत शुरू करना चाहते हैं। 
  • उन्होंने कहा- हम शांति से बैठे हैं लेकिन सरकार जाने को कह रही, अगर हम जाएंगे तो बातचीत से, नहीं तो लाठी-डंडे-गोली जिससे सरकार भगाना चाहे भगा दे। 
यह भी पढ़े: UP: सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़ने के आरोप में BJP सांसद का रिश्तेदार गिरफ्तार