मिनिस्टर का मतलब स्टैंप होना नहीं, यहां मंत्रालय के बाहर ही फैसले हो जाते हैं- विस्तार पर बोले टिकैत

  • नए कृषि कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर निशाना साधा है।
  • न्यूज 24 से बातचीत में उन्होंने कहा- लोगों की तनख्वाहें नहीं बढ़ीं। किसानों की फसल के दाम न बढ़े, पर महंगाई देश में बढ़ रही है। 
  • टिकैत बोले- मंत्री बनने चाहिए, तो उन्हें पावर भी दे देनी चाहिए। मिनिस्टर का मतलब स्टैंप होना नहीं है। मंत्री के पास कुछ अधिकार भी हो। 
  • बीकेयू नेता ने कहा- यहां पर तो ऐसा है कि मंत्री को पता ही नहीं है कि समझौते बाहर से हो रहे हैं, मंत्रालय के बाहर ही खेल हो रहा। 
  • टिकैत ने आगे कहा- मंत्रियों के पास न तो ताकत है, न ही जानकारी। मंत्री तक दरकिनार कर दिए जाते हैं। ऐसा तो नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े: बिना कंडीशन के हो बातचीत, वरना हमें लाठी-डंडे-गोली से भगा दें-  सरकार के प्रस्ताव पर बोले टिकैत