ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा: योगी सरकार के इशारे पर प्रशासन नंगानाच और गुंडागर्दी कर रहा- अखिलेश

  • ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से पहले नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। 
  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मसले पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। 
  • पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया।
  • अखिलेश ने कहा- चुनाव जीतने के लिए सरकार के इशारे पर प्रशासन नंगानाच और खुली गुंडागर्दी कर रहा, सरकार बताए गुंडों को आजादी क्यों?
  • उन्होंने कहा कि सपा उन अधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है।, समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। 
यह भी पढ़े: भाजपा नेता सुवेंदु की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिसकर्मी की मौत के 3 साल बाद आज मामला दर्ज