भाजपा नेता सुवेंदु की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिसकर्मी की मौत के 3 साल बाद आज मामला दर्ज

  • पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को एक पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
  • एफआईआर के बाद शुभेंदु की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, उनके खिलाफ उनके पूर्व सुरक्षा गार्ड की पत्नी ने कोंटाई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।
  • सुवेंदु पर आरोप है कि उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड सुब्रत चक्रवर्ती को आत्महत्या के लिए उकसाया था। 13 अक्तूबर 2018 को सुब्रत ने खुद को गोली मार ली थी। 
  • गोली लगने से दो दिन बाद एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुवेंदु अधिकारी तब टीएमसी में थे और राज्य के परिवहन मंत्री थे।
  • पश्चिम बंगाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। 
यह भी पढ़े: PM के कार्यों को हमेशा मास्टर स्ट्रोक बताने वाले की हो गई छुट्टी- राउत ने रविशंकर प्रसाद पर कसा तंज