Get Premium
UP: सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़ने के आरोप में BJP सांसद का रिश्तेदार गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर आ रहे हैं, इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
- दरअसल लखीमपुर जिले के पसगवां ब्लॉक में सपा प्रत्याशी रितु सिंह की महिला प्रस्तावक अनीता यादव को खींचकर उनके कपड़े फाड़ दिए गए।
- इस घटना को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि कपड़े फाड़ने के आरोप में बीजेपी सांसद रेखा वर्मा के रिश्तेदार यश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- इस घटना को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- क्या चुनाव आयोग नाम की संस्था समाप्त हो चुकी है? ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द हो।
- बता दें कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 825 ब्लॉक प्रमुखों के लिए 10 जुलाई को वोटिंग होगी,10 जुलाई को ही रात तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।
यह भी पढ़े: भाजपाइयों द्वारा महिला की साड़ी खींचने पर गुस्साए पप्पू यादव, कहा- बाबू अखिलेश आपसे न हो पाएगा