अयोध्या जमीन विवाद में फंसे चंपत राय को संघ ने चित्रकूट तलब किया, ट्रस्ट से किया जा सकता है बाहर

  • अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर संघ चौकन्ना हो गया है, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चंपत राय को चित्रकूट तलब किया है.
  • सूत्रों के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को ट्रस्ट के काम से दूर किया जा सकता है, इसके अलावा अनिल मिश्रा पर भी कार्रवाई तय है.
  • चित्रकूट में चल रही संघ की बैठक में आरएसएस के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी भी पहुंच रहे हैं ऐसे में मंदिर से जुड़ी खामियों को दूर किए जाने की संभावना है.
  • जमीन घोटाले में संघ ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को जरूर बचाव किया लेकिन देश में हुई बदनामी से अंदर छटपटाहट होने लगी.
  • आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह एवं सपा नेता मंदिर में घोटाले को लेकर आक्रमक हैं, ऐसे में संघ नहीं चाहता कि आगे बदनामी हो.

    यह भी पढ़ें - पीएम केयर्स को कैसे मिला सरकारी डोमेन? PMO ने IT मंत्रालय को बताने से रोका