
PM के कार्यों को हमेशा मास्टर स्ट्रोक बताने वाले की हो गई छुट्टी- राउत ने रविशंकर प्रसाद पर कसा तंज
- बुधवार को हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी कर दी गई है, एक नाम रविशंकर प्रसाद का भी है।
- शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस पर रविशंकर पर जोरदार तंज कसा और इस्तीफे को पीएम का मास्टर स्ट्रोक कदम बताया है।
- उन्होंने कहा- रविशंकर हमेशा प्रधानमंत्री के कार्यों को मास्टर स्ट्रोक बताते हुए शेखी बघारते थे, इस बार इस मास्टर स्ट्रोक ने उन पर पलटवार किया है।
- उन्होंने कहा- अन्य अनुभवी मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा, जाहिर है, उन्होंने नए मंत्रियों को उनकी योग्यता के आधार पर लाया होगा।
- साथ ही, उन्होंने भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने पर अफसोस जताया।




























































