
भाजपाइयों द्वारा महिला की साड़ी खींचने पर गुस्साए पप्पू यादव, कहा- बाबू अखिलेश आपसे न हो पाएगा
- उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर आ रहे हैं, इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
- दरअसल लखीमपुर जिले के पसगवां ब्लॉक में सपा प्रत्याशी रितु सिंह की महिला प्रस्तावक अनीता यादव को खींचकर उनके कपड़े फाड़ दिए गए।
- इस घटना पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा, साथ ही अखिलेश यादव पर भी निशान साधा है।
- ट्वीट कर पप्पू यादव ने लिखा- बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो BJP वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता!
- उन्होंने आगे लिखा- एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं।




























































