महंगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन’ देश पे भारी- महंगे ईंधन पर राहुल का मोदी सरकार पर तंज 

  • देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच पेट्रोल और डीजल और रसोई गैस के दाम में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 
  • एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर उनके मित्रों को लेकर तंज कसा है। 
  • राहुल ने लिखा- महंगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन’ देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी! #PNG #CNGPriceHike
  • बता दें कि आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमतें 100 के आंकड़े को पार कर गयी हैं। कुछ जगहों पर डीजल भी शतक लगा चुका है।
  • बता दें कि आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में 90 पैसे प्रति किलो और पीएनजी की कीमत में दिल्ली में 1.25 रु प्रति एससीएम का इजाफा किया है।
यह भी पढ़े: पीएम केयर्स को कैसे मिला सरकारी डोमेन? PMO ने IT मंत्रालय को बताने से रोका