
फिर तो मोहन भागवत और ओवैसी का DNA भी एक हुआ- RSS प्रमुख पर दिग्विजय का तंज
- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि देश में रहने वाले सभी का डीएनए एक ही है, जो चाहते हैं कि मुसलमान यहां नहीं रहें, वो सच्चे हिन्दू नहीं हैं।
- भागवत के इसी बयान पर बयानबाजी का दौर जारी है, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर निशाना साधा है।
- दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने का क्या फायदा है?
- सीहोर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की तो इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही है।
- इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि भागवत जी, कृपया आपके हिंदू राष्ट्रवादी समूहों के लोगों को समझाएं। जब हम सभी का एक ही DNA है तो फिर “लव जिहाद” कैसा?”




























































