यूपी : दबंगई पर उतरे भाजपाई! लखीमपुर में सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के फाड़े कपड़े

  • उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर आ रहे हैं.
  • लखीमपुर जिले के पसगवां ब्लॉक में सपा प्रत्याशी रितु सिंह की महिला प्रस्तावक अनीता यादव को खींचकर उनके कपड़े फाड़ दिए, ये घटना कैमरे में कैद हो गई.
  • सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने बताया कि जब वह नामांकन के लिए जा रही थी तभी मोहम्मदी क्षेत्र के भाजपा विदायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ खड़े थे.
  • लोकेंद्र के समर्थकों ने प्रत्याशी को नामांकन से रोकने के लिए प्रस्तावक को ही रोकने की कोशिश की लेकिन तमाम लोगों की उपस्थिति से ऐसा नहीं हो सका.
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा, सपा प्रत्याशियों के साथ कई जगह पर बदसलूकी की गई.
     यह भी पढ़ें - UP: ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नामांकन के दौरान कई जिलों में बीजेपी-सपा समर्थकों में भिड़ंत