UP: ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नामांकन के दौरान कई जिलों में बीजेपी-सपा समर्थकों में भिड़ंत

  • उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख के चुनावों को लेकर हलचल जारी है, गुरुवार को 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किए जा रहे हैं।
  • इस बीच छिटपुट घटनाओं के बाद नामांकन के दौरान कई जिलों में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में बवाल हो गया। 
  • सीतापुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में झड़प, हाथापाई और फायरिंग तक की नौबत आ गई, कई लोग घायल हो गए। 
  • नामांकन पत्र ना मिलने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग हो गई। 
  • कई जगह तो पुलिस आम इंसानों की तहर खड़े होकर तमाशबीन बनी रही। अब गुस्साए समर्थकों ने अब एनएच 24 पर जाम लगा दिया है। 
यह भी पढ़े: UP: बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई! एबीपी पत्रकार को बंधक बना पीटा, पुलिस खड़ी देखती रही तमाशा