चेहरे बदलने से लोगों को बेहतर जिंदगी नहीं मिलेगी, इसलिए कैबिनेट विस्तार बस एक नौटंकी- SC पूर्व जज

  • मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट का विस्तार किया, इस पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रह चुके मार्कण्डेय काटजू ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। 
  • उन्होंने कहा- हर राजनीत‍िक कार्रवाई या प्रणाली को परखने का पैमाना एक और केवल एक होता है- क्या इससे आम आदमी का जीवन स्तर सुधरता है?
  • क्या मंत्रिमंडल में चेहरे बदलने से गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, लचर स्वास्थ व्यवस्था की समस्या दूर होगी? बिलकुल नहीं। इसलिए यह सिर्फ एक नौटंकी है।
  • उन्होंने कहा- जनक्रांति कैसे और कब होगी? इसका नेतृत्व कौन करेगा ? इन सवालों का जवाब देना असंभव है? लेकिन आज की बदत परिस्थित‍ियों के मद्देनजर यह अनिवार्य है।
  • काटजू ने कहा- एक बात स्पष्ट है। भारत की भीषण समस्याओं का हल मौजूदा संवैधानिक और राजनैतिक प्रणाली के अंतर्गत असंभव है।
यह भी पढ़े: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गजों की हुई छुट्टी तो सुप्रियो बोले- इस्तीफा मांगने का तरीका सही नहीं