
जूते न भीग जाएं इसलिए मंत्री को उठाकर ले गए मछुआरे, लोगों ने उठाए वीआईपी कल्चर पर सवाल
- द्रमुक मंत्री समुद्री कटाव की जांच के लिए पलावेरकाडु पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और नाव की सवारी भी की।
- मंत्री के इस दौरे का एक वीडियो विराल हो रहा है, जिसमें मछुआरे उन्हें उठाकर सूखी जमीन पर लेकर आ रहे हैं।
- दरअसल, जब नाव किनारे पर आई तो जूते भीग जाने के डर से मंत्री नाव से उतर नहीं पा रहे थे। उनकी झिझक को देखकर मछुआरे ने उन्हें उठाया।
- वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग मंत्रियों के वीआईपी कल्चर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोग मंत्री की आलोचना भी कर रहे हैं।
- बता दें कि 68 वर्षीय द्रमुक मंत्री पलावेरकाडु में समुद्री कटान के प्रभाव का जायजा ले रहे थे।
