UP: बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई! एबीपी पत्रकार को बंधक बना पीटा, पुलिस खड़ी देखती रही तमाशा 

  • यूपी के कन्नौज जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई देखने को मिली है, जहां कार्यकर्ताओं ने पत्रकार नित्य मिश्रा के साथ मारपीट की है। 
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एबीपी के पत्रकार को पहले बंधक बनाया और फिर उनके साथ मारपीट की, पत्रकार का कैमरा भी छीन लिया गया। 
  • हमला उस वक्त हुआ जब पत्रकार नित्य सौरिख विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की कवरेज कर रहे थे, इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। 
  • पत्रकार ने बताया की बीजेपी कार्यकर्ता ने उनकी आईडी भी तोड़ दी, हैरानी की बात है बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी वहां पर मौजूद थे। 
  • सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने दावा किया कि हमला पुलिस के लोगों ने ही कराया है, ये सब डीएम, एसपी की शह पर हो रहा है। 
यह भी पढ़े: कैबिनेट में नहीं मिली जगह तो छलका संजय निषाद का दर्द, कहा- दगाबाज सरकार का दर्द दिल में