
कैबिनेट में नहीं मिली जगह तो छलका संजय निषाद का दर्द, कहा- दगाबाज सरकार का दर्द दिल में
- आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले हुए मोदी कैबिनेट के पहले बड़े विस्तार में राज्य से 7 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
- खास बात यह है कि चुनावी समीकरण को ध्यान में रखते हुए ओबीसी और दलित नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
- लेकिन निषाद पार्टी के हाथ कुछ नहीं लगा है, निषाद पार्टी नाराज है, पार्टी संस्थापक संजय निषाद ने अपने बेटे के लिए मंत्रिमंडल में जगह मांगी थी।
- बेटे और सांसद प्रवीण निषाद को जगह न मिलने पर संजय ने सरकार से पूछा- अपना दल की अनुप्रिया पटेल को शामिल किया जा सकता है तो प्रवीण को क्यों नहीं?
- संजय निषाद ने तंज कसते हुए कहा कि दगाबाज सरकारों का दर्द दिल में है, दिल मुश्किल में है। निषादों की अनदेखी होती रही तो अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेंगे।




























































