चलिए अब मंत्रालय को उनकी साड़ियों के बिल नहीं चुकाने पड़ेगें- स्मृति से छिना टेक्सटाइल तो बोली लांबा 

  • मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। 
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कपड़ा मंत्रालय वापस ले लिया गया है। उनके पास अब सिर्फ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय रह गया है। 
  • इस बदलाव पर विपक्ष जमकर मजे ले रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने लगातार ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा- चलिए अब ईरानी अपना पूरा ध्यान महिला एवं बाल विकास पर लगा पाएंगी, अब टेक्सटाइल मंत्रालय को मंत्री जी की साड़ियों के बिल नहीं चुकाने पड़ेंगे।
  • उन्होंने आगे लिखा- बाकी अब सब समय पर छोड़ दीजिए, इस पर ट्विटर यूजर भी ट्वीट कर पूछा- जाते जाते ईरानी को बताना चाहिए कि 3 माह में कितने कफन बेचे। 
यह भी पढ़े: इतिहास गवाह है कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई, जीना महंगा और जान सस्ती हुई- कन्हैया