इतिहास गवाह है कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई, जीना महंगा और जान सस्ती हुई- कन्हैया 

  • कोरोना संकट से जूझ रहे आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है, पेट्रोल डीजल के बाद घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी बढे हैं। 
  • पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की वजह से खाद्यान्न के भी दाम बढे हैं, थोक व्यापारियों के अनुसार प्याज के दाम एक हफ्ते में ही 5 फीसद तक बढ़ गए हैं।
  • इस सब के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इतिहास के पन्ने खोले। 
  • उन्होंने लिखा- इतिहास गवाह है कि जब जब भाजपा सत्ता में आई है, प्याज़ महंगा और आंसू सस्ते हुए हैं, जीना महंगा और जान सस्ती हुई है।
  • कन्हैया के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- जब इंजन ही गड़बड़ है, तो भला कुछ खटारा डिब्बे बदलने से क्या होगा? मोदी-बीजेपी हटाओ, देश बचाओ!
यह भी पढ़े: चुन लिए गए मोदी के नए सिपहसालार, अखिलेश बोले- जरूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन बदलने की