
चुन लिए गए मोदी के नए सिपहसालार, अखिलेश बोले- जरूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन बदलने की
- मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है।
- विभागों के बंटवारे को लेकर विपक्ष हमलावर है, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- जरूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन बदलने की है।
- सपा नेता ने लिखा- इतनी बड़ी संख्या में मंत्री या मंत्रालय बदलने से भाजपा सरकार ने खुद स्वीकार कर लिया है कि वो हर क्षेत्र में नाकाम रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने सरकार चलाने का नैतिक अधिकार खो दिया है। देश-प्रदेश में बदलाव की लहर है। #नहीं_चाहिए_भाजपा
- बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है और कुल 11 पुराने मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया है।




























































