
लगता है 'साहब' का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल का पूरा दरबार बदलने पर बोली AAP
- मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है।
- विभागों के बंटवारे को लेकर विपक्ष हमलावर है, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा- लगता है साहब का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है।
- दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने लिखा- गलियों और शहरों के नाम बदलने से शुरू हुई राजनीति अब बार बार सीएम बदलने और मंत्रिमंडल का पूरा दरबार ही बदल डालने पर आ गई।
- उन्होंने आगे लिखा कि ओपरेशन' से चलने वाली सरकार को 'को-ओपरेशन' की ज़रूरत पड़ रही है, साहब का आत्मविश्वास हिला हुआ है।
- इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि जरूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन बदलने की है।




























































