
आज ट्विटर अनाथ हो गया, अब CEO डोर्सी का इस्तीफा कौन लेगा?- IT मंत्री के इस्तीफे पर विपक्ष ने ली चुटकी
- नरेंद्र मोदी कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, जिसमें बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
- आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल जैसे बड़ा नेता शामिल हैं।
- रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी वी ने चुटकी ली है, उन्होंने ट्विटर और आईटी मंत्री के बीच चल रहे विवाद का जिक्र किया।
- कांग्रेस नेता ने अपने ट्विट में लिखा- आज ट्विटर अनाथ हो गया, अब ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का इस्तीफा कौन लेगा?
- बता दें कि ट्विटर ने कॉपीराइट उल्लंघन का हवाला देते हुए कुछ घंटों के लिए रविशंकर प्रसाद का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था।




























































