सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई में मिलेंगे 12 करोड़ से अधिक टीके- स्वास्थ्य मंत्रालय
- देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
- बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई।
- इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीका आपूर्ति से जुड़ी बड़ी खबर दी है।
- मंत्रालय ने सभी राज्यों को जुलाई 2021 के महीने में कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ से अधिक खुराक देने का ऐलान किया है।
- बता दें कि आज ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 2.19 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की जा चुकी है।
यह भी पढ़े: जिस नेता ने कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा ट्वीट किए, प्रोमोशन उसी का- मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले बोले खेड़ा