मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले चिराग व पारस में अनबन, चाचा के नाम पर चिराग ने जताई आपत्ति

  • मोदी मंत्रिमंडल में चाचा पशुपति कुमार पारस को शामिल किए जाने पर भतीजे चिराग पासवान ने आपत्ति जताई है। 
  • उन्होंने ट्वीट कर कहा- पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण LJP से पशुपति पारस को पहले ही निष्काषित किया जा चुका है। 
  • चिराग पासवान ने आगे कहा- अब पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा ऐतराज दर्ज कराती है। 
  • चिराग ने कहा कि वो LJP कोटे से मंत्री नहीं बन सकते, शायद प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी न हो क्योंकि वो बिजी होंगे। 
  • उन्होंने कहा- अगर चाचा LJP के नाम पर मंत्री बनते हैं तो मैं इसका विरोध करूंगा और कोर्ट की शरण लूंगा। 
यह भी पढ़े: स्वास्थ्य मंत्री ने छोड़ी कुर्सी तो लोग बोले- हाय कभी खाली नही जाती, कोरोना काल मे ही दे देना था त्यागपत्र