
स्वास्थ्य मंत्री ने छोड़ी कुर्सी तो लोग बोले- हाय कभी खाली नही जाती, कोरोना काल मे ही दे देना था त्यागपत्र
- आज शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, जिसमें कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है।
- बताया जा रहा है कि बदलाव के बाद ये सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है, कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
- डॉ हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया और प्रताप सारंगी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
- स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के इस्तीफे के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, एक ट्विटर यूजर ने कहा- कोरोना के दौरान लचर व्यवस्था की वजह से हुई मौतों की हाय कहीं तो लगनी थी।
- एक अन्य यूजर ने लिखा- कहते है ना कि हाय कभी खाली नही जाती है
- बस यह उसी हाय का परिणाम है, कोरोना काल मे ही त्यागपत्र दे देना था।




























































