
कोरोना योद्धाओं के लिए मध्यप्रदेश सरकार के वादे कागजों तक सीमित, हितग्राहियों को कोई फायदा नहीं
- मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर में 5 योजनाओं का ऐलान किया लेकिन तीन महीने बाद भी योजनाएं नाकामयाब रहीं।
- 3 महीने बाद भी किसी में नियम नहीं बने तो किसी में आवेदन नहीं मिले, जिनमें मिले उनमें हितग्राहियों को फायदा नहीं मिला।
- सरकार ने ये भी कहा था कि जिनकी कोरोना से मौत हुई उनके परिवारों को एक लाख रु. मिलेंगे लेकिन योजना सिर्फ कागजों में ही रह गई है।
- बड़वानी के बाबूलाल भावेल के परिजन बताते हैं कि उन्हें अस्पताल में चौकी इंचार्ज होने की वजह से कोरोना योद्धा का सर्टिफिकेट बस दिया गया।
- लेकिन भावेल की कोरोना से मौत होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री कोविड योद्धा कल्याण योजना के 50 लाख रु उनके परिवार को अब तक नहीं मिला।




























































