
कर्नाटक डिप्टी CM के बेटे की तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर, परिवार को दी धमकी
- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के बड़े बेटे चिदानंद सावदी पर आरोप है कि उन्होंने दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति के परिवार को धमकी दी है।
- दरअसल, उत्तरी कर्नाटक में बागलकोट के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार से आ रही एक लग्जरी कार की चपेट में आने से किसान कोडलेप्पा की मौत हो गई थी।
- अब चिदानंद पर मृतक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि वो अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।
- मृतिक के रिश्तेदार ने कहा- पीड़ित को अस्पताल ले जाने के बजाय चिदानंद स्थानीय निवासियों को यह बताते हुए भाग निकला कि वह डिप्टी सीएम का बेटा है।
- चिदानंद सावदी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा- हमारे पास दो कार थी, दुर्घटना के समय मैं दूसरी कार में था। मेरे दोस्तों ने मुझे दुर्घटना के बारे में बताया।




























































