Get Premium
राफेल में करोड़ों खा गए इसलिए जांच नहीं बैठा रहे और अब सदाचारी बन रहे- BJP प्रवक्ता से बोले आचार्य
- न्यूज 18 इंडिया पर चल रहे डिबेट में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद आपस में भिड़ गए।
- कांग्रेस पार्टी में कई राज्यों में चल रहे कलह पर चल रहे चर्चा के दौरान आचार्य ने कहा- भाटिया जी मैंने संविधान पढ़ा है आप भी पढ़ लीजिए।
- भाटिया ने कहा कि आप तो गैरजिम्मेदार विपक्ष हैं। इस पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि जिम्मेदार सरकार का यह व्यवहार अच्छा नहीं हैं।
- आचार्य ने कहा कि तुम सदाचारी हो? राफेल में कितने करोड़ खाया उसके लिए जांच नहीं बैठा रहे हैं आप और यहां सदाचारी बन रहे हैं।
- आचार्य प्रमोद ने कहा कि विदेशों की अदालत जिस मुद्दे पर जांच बैठा रही है वो मुद्दा भारत में अछूता रह जाएगा?
यह भी पढ़े: आपकी गाड़ी पेट्रोल से चले या डीजल से, मोदी सरकार टैक्स वसूली पर ही चलती है - राहुल गांधी