
मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, सिंधिया, सर्बानंद, तीरथ का स्थान तय, चुनावी राज्यों पर फोकस
- केंद्र की मोदी सरकार बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी, इसमें नए चेहरों को शामिल किया जाएगा साथ ही पुराने नेताओं की छुट्टी की जाएगी.
- एमपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के नारायण राणे एवं उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत का मंत्रिमंडल में स्थान तय है.
- सूत्रों के मुताबिक करीब 10 राज्य मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाएगा, बिहार की जदयू चार मंत्री पद मांग रही है हालांकि दिए जाने की संभावना भी है.
- अगले साल यूपी, उत्तराखंड के चुनाव को ध्यान में ऱखते हुए यहां के कई नेताओं को मंत्रीपद मिलने की संभावना है, यूपी से रवि किशन भी दावेदार हैं.
- एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा अगर पार्टी कोटे से पशुपतिनाथ को मंत्रीपद दिया गया तो वह कोर्ट जाएंगे साथ ही सड़कों पर इसका विरोध करेंगे.
यह भी पढ़ें - चिराग की मोदी सरकार को ललकार, एलजेपी कोटे से चाचा पशुपतिनाथ बने मंत्री तो ठीक नहीं होगा




























































