
बीजेपी-शिवसेना के फिर साथ आने के अटकलों को ठाकरे ने किया खारिज, कहा- कहीं नहीं जा रहा हूं
- महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के फिर साथ आने की अटकलें जोरों पर हैं, दोनों पार्टियों के नेता बयानों में गठबंधन की संभावनाओं को हवा दे रहे।
- इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मजाकिया अंदाज में भाजपा के साथ शिवसेना के गठबंधन के अटकलों को खारिज कर दिया है।
- ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अभी भी अजित पवार और बालासाहेब थोराट के साथ बैठा हूं. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।
- उन्होंने आगे मजाक में कहा, "हां, आपसे बात करने के बाद, मैं भाजपा से मिलने जा रहा हूं।"
- शिवसेना प्रवक्ता राउत ने बीजेपी संग आने की अटकलों पर समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं।




























































