
भाजपा वाले पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं- ओम प्रकाश राजभर
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ‘भारतीयों का डीएनए एक है’ कहे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है।
- सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक विवादित बयान दिया है।
- वाराणसी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं।
- उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने अपनी बहन बेटियों की शादी मुसलमानों से करवायी है। इसलिए उनका डीएनए तो एक होगा ही।
- भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है और मुसलमानों को ‘‘डर के इस चक्र में’’ नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है।




























































