
ओवैसी आप 'महाराज योगी' के तेज से ही नष्ट हो जाओगे, उन्हें छू के तो दिखाओ- रवि किशन का पलटवार
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है।
- रवि किशन ने ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया था।
- भोजपुरी अभिनेता ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी योगी आदित्यनाथ को छूकर दिखाएं, वह पैदल हैदराबाद वापस जाएंगे।
- भाजपा सांसद ने कहा कि महाराज जी ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले हैं और वे रोज ढाई घंटे आरती करने वाले संन्यासी हैं।
- असदुद्दीन ओवैसी आप उनके तेज से ही नष्ट हो जाओगे। ओवैसी ने सीएम योगी को 2022 में सत्ता से बाहर करने की चुनौती दी थी।




























































