यूपी पुलिस की बर्बरता! कहासुनी होने पर दलितों के मकानों को बुलडोजर से ढहाया, कांग्रेस ने की जांच की मांग

  • उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्बरता की खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने आजमगढ़ जिले में दलितों के चार मकानों पर बुलडोज़र चलवा दिया है। 
  • यूपी कांग्रेस का कहना है कि कुछ पुलिस वालों की दलित परिवारों से कहा सुनी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
  • मीडिया के मुताबिक कहासुनी उस वक्त हुई जब पलिया गांव के प्रधान को एक पुलिस इंस्पेक्टर ने पीट दिया, प्रधान दलित समुदाय का बताया जा रहा है। 
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इसके बाद पुलिस वाले जेसीबी मशीने लेकर आए और 4 दलित परिवारों के मकान ढहा दिए।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- इस घटना से उत्तर प्रदेश शासन की दलित विरोधी मानसिकता सामने आई है। कार्रवाई होनी चाहिए। 
यह भी पढ़े: UP: योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, पूर्व मंत्री समेत 10 पर FIR