भागवत जी, अपने हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाएं, जब सभी का एक DNA तो कैसा 'लव जिहाद'?- दिग्विजय

  • हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में धर्मांतरण कानून को अमल में लाने पार लगे हुए हैं। 
  • यह दावा अमेरिकी गैर लाभकारी कंपनी फर्स्ट लुक मीडिया के ऑनलाइन पब्लिकेशन The Intercept की एक रिपोर्ट में किया गया है।
  • बेतवा शर्मा और अहमर खान की लिखी रिपोर्ट में बताया गया कि हिंदू राष्ट्रवादी समूहों और संगठनों के लोग किस तरह हिंदू लड़कियों और समाज को बचाते हैं।
  • बेतवा ने खबर को ट्वीट कर लिखा- पश्चिमी यूपी में विहिप और बजरंग दल के नेता गैर-धर्म के जोड़ों को तोड़ने के लिए साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपनाते हैं।
  • इसी को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा- “मोहन भागवत जी, कृपया आपके इन शिष्यों को समझाएं। जब हम सभी का एक ही DNA है तो फिर “लव जिहाद” कैसा?” 
यह भी पढ़े: योगी के नक्शेकदम पर असम सीएम, कहा- अपराधी भागे तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाए पुलिस