योगी के नक्शेकदम पर असम सीएम, कहा- अपराधी भागे तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाए पुलिस

  • असम में नवनियुक्त सीएम हिमंत बिस्व सरमा का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह पुलिस को खुली छूट देते नजर आ रहे हैं.
  • राज्य के सभी पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने कहा- कोई अपराधी भागने की कोशिश करता है तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाएं.
  • उन्होंने कहा- राज्य के भीतर हत्या, बलात्कार, मादक पदार्थ, किडनैपिंग के मामलों में तेजी से जांच करके छह महीने के भीतर आरोप पत्र दायर करें.
  • राज्य के भीतर अगर फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने में देरी की संभावना नजर आती है तो वह नमूनों को दूसरे राज्यों के फॉरेंसिक लैब भेंजे लेकिन जांच तेज करें.
  • सीएम ने कहा- अगर आरोप पत्र जल्दी दायर किए जाएं तो लंबित मामलों में 50 फीसदी मामलों को जल्द ही खत्म किया जा सकता है.
     यह भी पढ़ें - 2022 में भागवत को राष्ट्रपति बनना होगा तभी हिन्दुत्व को सुधारने की पड़ी है - कांग्रेस