UP: योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, पूर्व मंत्री समेत 10 पर FIR

  • उत्तरप्रदेश के बलिया में योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी की जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की।
  • नारेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा से की।
  • बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि राज्य के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समेत 10 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है। 
  • हालांकि, पिछले दिनों मंत्री उपेन्द्र तिवारी का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अंबिका चौधरी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। 
यह भी पढ़े: एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी का निधन, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हुए थे गिरफ्तार