एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी का निधन, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हुए थे गिरफ्तार

  • आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता 84 साल के स्टेन स्वामी का निधन हो गया है। स्वामी होली फैमिली अस्पताल में भर्ती थे। 
  • स्टेन स्वामी को 30 मई को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर ही मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • लंबे इलाज के बाद उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया था, जिसके बाद सोमवार को उनका निधन हो गया है। 
  • NIA ने फादर स्टेन स्वामी को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया था, तब से उन्हें तालोजा जेल हॉस्पिटल में रखा गया था। 
  • बता दें कि स्वामी भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए थे। 
यह भी पढ़े: सुवेंदु- टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया हमला, पुलिस बोली- ऐसी कोई घटना नहीं हुई