सुवेंदु- टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया हमला, पुलिस बोली- ऐसी कोई घटना नहीं हुई

  • भाजपा ने रविवार को दावा किया कि सोनामुखी से विधायक दिबाकर घरामी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट में आरोप लगाया कि मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में ‘‘टीएमसी के गुंडों’’ ने हमला किया।
  • उन्होंने कहा- ‘हमले में भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।
  • अधिकारी ने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा- गैर विधायक मुख्यमंत्री के जंगलराज में एक विधायक भी सुरक्षित नहीं है, भयावह।
  • हालांकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिश्वास ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है। 
यह भी पढ़े: 'शेर का बेटा हूं, संघर्ष के रास्ते पर चलूंगा'- राजनीतिक विरासत की जंग के बीच पिता की जयंती पर बोले चिराग