पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- मैंने ओबामा से कहा था कि मोदी को 'सेकुलरिज्म' याद दिलाएं

  • वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ इकनॉमिस्ट और भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रोफेसर कौशिक बसु ने एक बड़ा खुलासा किया है। 
  •  ‘द वायर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बसु ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पीएम नरेंद्र मोदी को सेकुलरिज्म याद दिलाने को कहा था।
  •  बसु ने ओबामा से भाजपा की सरकार को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रति भारत की पारंपरिक और सुस्थापित प्रतिबद्धता के बारे में याद दिलाने को कहा था। 
  • मनमोहन सिंह के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके कौशिक बसु ने इस बात का खुलासा कारण थापर को दिए गए एक इंटरव्यू में दिया था। 
  • बसु ने राष्ट्रपति को सुझाव दिया कि उन्हें लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सहिष्णुता के लिए भारत की पारंपरिक प्रतिबद्धता के मुद्दे को उठाना चाहिए। 
यह भी पढ़े: सुवेंदु- टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया हमला, पुलिस बोली- ऐसी कोई घटना नहीं हुई