
'हम भारत-पाक की तरह दुश्मन नहीं, अमीर-किरण जैसे' भाजपा से दोस्ती के सवाल पर बोले राउत
- महाराष्ट्र में सियासी उठापटक एकबार फिर से शुरु हो गई है, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के बाद शिवसेना के संजय राउत ने भी भाजपा से दुश्मनी से इंंकार किया है।
- संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के साथ शिवसेना के रिश्ते की तुलना अभिनेता आमिर खान और किरन राव के रिश्ते से की है।
- राउत ने कहा- महाराष्ट्र की राजनीति भारत और पाकिस्तान जैसी नहीं है, राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, हम मिलकर रहते हैं।
- इससे पहले बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि भाजपा और शिवसेना दुश्मन नहीं है, हमारे और उनके बीच मतभेद हो सकते हैं।
- यह पूछे जाने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है, फडणवीस ने कहा कि स्थिति के आधार पर सही निर्णय किया जाएगा।




























































