'शेर का बेटा हूं, संघर्ष के रास्ते पर चलूंगा'- राजनीतिक विरासत की जंग के बीच पिता की जयंती पर बोले चिराग 

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर बेटे चिराग पासवान सोमवार से पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा का आगाज करेंगे। 
  • आशीर्वाद यात्रा से पहले चिराग ने पिता को याद कर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- आप की बहुत याद आती है, मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। 
  • चिराग ने अपने पिता कि लिखी किताब भी लॉन्च की, इस दौरान वे भावुक हो गए, उन्होंने कहा- मैं शेर का बेटा हूं और अपनी लड़ाई लड़ता रहूँगा। 
  • चिराग पासवान ने कहा- बिहार के लोग ही मेरी ताकत हैं, मैं अपने पिता की प्रेरणा से आगे बढ़ूंगा और संघर्ष के रास्ते पर ही चलूंगा। 
  • उन्होंने आगे कहा- हमें धोखा मिला, लेकिन बिहार हमारे साथ है, ये यात्रा आशीर्वाद लेने के लिए है, ना कि ताकत दिखाने के लिए। 
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र : भाजपा-शिवसेना में बढ़ी नजदीकी, फडणवीस बोले- शिवसेना से सिर्फ मतभेद, दुश्मनी नहीं