गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में CBI ने दर्ज की नई FIR, 17 जिलों में छापेमारी, कुल 189 आरोपी

  • यूपी की राजधानी लखनऊ गोमती नदी के किनारे बने रिवर फ्रंट से जुड़े घोटाले को लेकर सीबीआई ने सूबे के 17 जिलों व शहरों में छापेमारी की है। 
  • अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान गोमती नदी परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई ने नया मामला भी दर्ज किया है। 
  • इस केस में कुल 189 आरोपी है, सीबीआई ने यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी छापेमारी की है। 
  • करीब 1500 करोड़ रुपए के इस घोटाले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है, प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच कर रहा है।
  • योगी सरकार के आने के बाद केस सीबीआई को सौंप दिया गया था, अब सीबीआई इस घोटाले के बड़े जिम्मेदारों पर अपना शिकंजा कस रही है। 
यह भी पढ़े: मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान, विपक्ष से कहा- हमारी आवाज उठाइए