
मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान, विपक्ष से कहा- हमारी आवाज उठाइए
- कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन को सात महीने से ऊपर हो चुका है, कई बार विवाद होने के बावजूद किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
- इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को ऐलान किया है कि मॉनसून सत्र के दौरान किसानों का एक संगठन संसद के बाहर प्रदर्शन करेगा।
- संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि कानूनों के खिलाफ रोज करीब 200 किसानों का एक समूह संसद के बाहर बैठ कर प्रदर्शन करेगा।
- मोर्चा ने विपक्षी सांसदों को भी चेतावनी दी है कि सदन के भीतर या तो हमारी आवाज उठाइए या फिर इस्तीफा दे दें।
- भारतीय किसान यूनियन ने भी बीते दिन सरकार पर आरोप लगाया था कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को लड़ाने का काम कर रही है।




























































