
कांग्रेस ने किया साफ, यूपी सपा-बसपा के साथ नहीं होगा गठबंधन, प्रियंका के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एकला चलो की नीति अपनाते हुए किसी से गठबंधन न करने की बात कही है.
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा- कांग्रेस प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में यूपी के भीतर चुनाव लड़ेगी, हम तीन दशक बाद सत्ता में वापसी करेंगे.
- उन्होंने दावा किया कि पांच विधायकों वाली हमारी पार्टी 49 विधायकों वाली सपा के मुकाबले बेहतर विपक्ष साबित हुई है.
- प्रियंका गांधी को सीएम का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा- इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा, जनता प्रियंका जी को देखना चाहती है.
- वहीं दूसरी तरह सपा इसबार छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है, बसपा भी अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रही है.
यह भी पढ़ें - भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी प्रवक्ता को कहा लंपट, जवाब मिला - तुम प्रेम चोपड़ा मुर्गी चोर हो




























































