भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी प्रवक्ता को कहा लंपट, जवाब मिला - तुम प्रेम चोपड़ा मुर्गी चोर हो

  • उत्तराखंड में संवैधानिक संकट के चलते सीएम पद से हटाए गए मुख्यमंत्री के बाद अब पश्चिम बंंगाल में ममता बनर्जी को लेकर भी कयास लगाए  जा रहे हैं.
  • शनिवार शाम को इसी मुद्दे पर एक टीवी चैनल पर डिबेट हो रही थी जहां टीएमसी और भाजपा के प्रवक्ता भिड़ गए और पर्सनल कमेंट करने लगे.
  • टीएमसी प्रवक्ता मनोजीत मंडल ने कहा उत्तराखंड में जो हुआ उसके पीछे चुनाव आयोग और मोदी सरकार है बाकी बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा.
  • इसपर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा- आप गलत बोल रहे हैं, आप झूठे हैं, आपकी लंपटता पकड़ी गई, आपके झूठ का बुर्का फट गया.
  • इसपर मंडल ने कहा- तुम प्रेम शुक्ला नहीं प्रेम चोपड़ा बकरी चोर हो, आपको फिल्मों में होना चाहिए, किसी को बात ही नहीं करते देते.
     यह भी पढ़ें - धर्म और जाति के नाम पर समाज को लड़ाना ही भाजपा का राष्ट्रधर्म- टिकैत