आपस में ही भिड़े नीतीश सरकार के दो मंत्री, जदयू के मंत्री ने कहा- नेता हूं, दलाल नहीं

  • बिहार में एनडीए सरकार के भीतर सियासी संग्राम जारी है, समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के इस्तीफे पर भाजपा के मंत्री जीवेश मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी.
  • श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने उन्हें अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाने की सलाह दी तो उन्होंने कहा- जीवेश जी अपना ज्ञान अपने पास रखें.
  • जीवेश ने कहा था कि जिस विभाग में मैं मंत्री हूं वहां एकदम अफसरशाही नहीं है, हो सकता है कि उनकी किसी और मामले को लेकर अधिकारियों से नहीं बन रही हो.
  • मंत्री की सलाह पर भड़कते हुए मदन ने कहा- वे कौन होते हैं पूछने वाले, उन्हें दो-दो विभाग मिला है इसलिए वह ज्यादा खुश हैं.
  • वह यहीं नहीं रुके, कहा- जीवेश जी अपना ज्ञान अपने तक सीमित रखें, मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, उन्हें सीमा में रहना चाहिए.
     यह भी पढ़ें - भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी प्रवक्ता को कहा लंपट, जवाब मिला - तुम प्रेम चोपड़ा मुर्गी चोर हो