अधिक दाम पर किया कोवैक्सीन का सौदा! ब्राजील के राष्ट्रपति के खिलाफ जांच को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

  • कोरोना संकट के बीच भारत बायोटेक की कोवैक्सीन डील को लेकर ब्राजील के ऱाष्ट्रपति फंस गए हैं, सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.
  • G1 वेबसाइड की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कोवैक्सीन खरीद में अधिक कीमत तय की, जबकि उससे कम दाम में फाइजर की वैक्सीन उपलब्ध थी.
  • राष्ट्रपति ने एक डोज की कीमत 15 डॉलर (1,117) तय की, दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि जबकि एक खुराक की सही कीमत सिर्फ 100 रुपए ($1.34) थी.
  • बोल्सोनारो को इसके बारे में पता भी था लेकिन उन्होंने नजरअंदाज किया जिसके बाद विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा कर दिया और डील को अस्थाई तौर पर  रद्द करना पड़ा.
  • भारत बायोटेक ने कहा- हमने समझौते, अप्रूवल और सप्लाई के लिए उन्हीं नियमों का पालन किया जो बाकी देशों के साथ कर रहे हैं.
     यह भी पढ़ें - जनता का ‘तेल’ निकाल रही महंगाई! वाघेला का तंज, कहा- बहुत विकास कर दिए महोदय, अब बस करिए