जनता का ‘तेल’ निकाल रही महंगाई! वाघेला का तंज, कहा- बहुत विकास कर दिए महोदय, अब बस करिए

  • एक तरफ जहां आम जनता कोरोना महामारी की मार से उबरने की कोशिश कर ही रही है तो वहीं महंगाई ने उसकी और कमर तोड़ दी है। 
  • इस मुद्दे पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए 'विकास' की रफ्तार धीमे करने की अपील की। 
  • उन्होंने ट्वीट कर बताया- जो पेट्रोल 2013 में 60 रुपए में था वो 2021 में 107 रुपए का हो गया है, वहीं डीजल का दाम 57 से 97 रुपए हो गया है। 
  • एलपीजी 2013 में 414रु से बढ़ते हुए 2021 तक 910 रु हो गई है। पेट्रोल के दामों का असर दूध पर भी पड़ा है, एक लीटर दूध 65 रु का हो गया है। 
  • शंकरसिंह वाघेला ने तंज कसते हुए लिखा- अब जनता की सरकार से एक ही अपील है कि बहुत विकास कर दिए महोदय... अब बस करिए। 
यह भी पढ़े: सीएम तीरथ के इस्तीफे के बाद आज होगा नए सीएम का ऐलान, लोग बोले- नया रावत कौन?