
'बाबा को राहत नही देनी चाहिए', कोरोनिल बेचने के लिए एलोपैथी की छवि खराब की- कोर्ट से बोला DMA
- दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बाबा रामदेव की याचिका का विरोध कर कहा- बाबा को राहत नही दी जानी चाहिए।
- एसोसिएशन ने याचिका में कहा- रामदेव ने एलोपैथी की छवि इस लिए खराब की ताकि वो अपनी दवा "कोरोनिल" को प्रमोट कर सके।
- दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने अर्जी में इस मामले में खुद को पक्षकार बनाने की मांग भी की है।
- दरअसल, रामदेव ने एलोपैथी को लेकर दिए उनके बयान को लेकर अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR पर रोक लगाने की मांग की हैं।
- इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को कहा था कि जो कुछ भी उन्होंने एलोपैथी और डॉक्टरों के लिए कहा है, उसे अदालत में दाखिल करें।




























































